मेहंदी क्लास से लौट रही 27 साल की महिला को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मौत

मुंबई के मालाड इलाके में मंगलवार रात एक तेज़ रफ्तार कार की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक शहाना काज़ी नाम की महिला मेहंदी क्लास के बाद घर लौट रही थी और तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी,जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई. गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी मौत हो गई.

मलाड थाने के एक अधिकारी ने बताया,“मृतक महिला की पहचान शहाना काजी के रूप में हुई है,जो रात करीब 10 बजे पैदल पथ से गुजर रही थी,तभी फोर्ड एंडेवर कार ने उसे टक्कर मार दी. घटना के बाद आरोपी शहाना को पास के अस्पताल ले गया,जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.''

अधिकारी के अनुसार,आरोपी अनूप सिन्हा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि हादसे में शामिल एसयूवी को भी जब्त कर लिया गया है.

अधिकारी के मुताबिक,आरोपी का कार्यालय अंधेरी में है और घटना के दिन वह छुट्टी पर था. उन्होंने कहा कि आरोपी कहीं शराब के नशे में तो गाड़ी नहीं चला रहा था,इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने उसके खून के नमूने लिए हैं.

डिस्क्लेमर: यह लेख अन्य मीडिया से पुन: पेश किया गया है। रिप्रिंट करने का उद्देश्य अधिक जानकारी देना है। इसका मतलब यह नहीं है कि यह वेबसाइट अपने विचारों से सहमत है और इसकी प्रामाणिकता के लिए जिम्मेदार है, और कोई कानूनी जिम्मेदारी वहन नहीं करती है। इस साइट पर सभी संसाधन इंटरनेट पर एकत्र किए गए हैं। साझा करने का उद्देश्य केवल सभी के सीखने और संदर्भ के लिए है। यदि कॉपीराइट या बौद्धिक संपदा उल्लंघन है, तो कृपया हमें एक संदेश छोड़ दें।
© कॉपीराइट 2009-2020 बुद्धिमान सूचना पोर्टल      हमसे संपर्क करें   SiteMap