विवाद बढ़ने के बाद बुधवार को सपा विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से मौजूदा सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है. महाराष्ट्र के संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सदन के पटल पर अबू आजमी के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे सदन ने पारित कर दिया.
दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद केंद्र सरकार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज से 24,522 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है. यह मामला कृष्णा गोदावरी बेसिन में गैस के स्थानांतरण का है.इसका असर मंगलवार को शेयर बाजार पर देखा गया. रिलायंस के शेयर एक फीसदी तक लुढ़क गए.
अमेरिकी संसद में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया कि पिछली बाइडेन सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत जमकर फर्जीवाड़ा किया. इसके लिए उन्होंने आंकड़े भी गिनवाए.
टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर इस शानदार जीत पर सोशल मीडिया पर भी जश्न और प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. तमाम नेताओं ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर खुशी जाहिर की है.
NATO-रूस के बीच दो-ध्रुवीय नजर आने वाली लड़ाई आज तीन मोर्चे पर नजर आ रही है. दुश्मन दोस्त दिख रहा है और दोस्त अब सौतेला. सवाल है कि NATO का भविष्य क्या नजर आ रहा है?
धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड को सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में आरोपी बनाए जाने के बाद धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. सोमवार रात डिप्टी सीएम अजित पवार ने देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी.इस दौरान दोनों के बीच देशमुख हत्या मामले के संबंध में सीआईडी द्वारा दाखिल किए गए आरोपपत्र के संदर्भ में चर्चा की गई.
मुख्यमंत्री के साथ दो घंटे तक चली बैठक बेनतीजा रहने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेताओं ने पांच मार्च से एक सप्ताह तक धरना देने की अपनी योजना पर आगे बढ़ने की घोषणा की थी.
बूम ने जांच में पाया कि जय श्री राम के नारे लगाने के दावे से वायरल वीडियो कल्याण स्थित हाजी मलंग दरगाह का है, जहां बीते रोज उर्स के दौरान हिंदुवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए थे.